Login

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण

हीमोग्लोबिन हमारे शरीर की रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक लौह युक्त प्रोटीन है जो शरीर को ऊर्जा देता है। हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन निर्धारित मात्रा में होना बहुत ज़रूरी है। हीमोग्लोबिन की कमी कोई बीमारी नहीं है लेकिन इसकी कमी से हमारे शरीर की इम्युनिटी कम हो जाती है और रोज़ाना की गतिविधियों में परेशानी हो सकती है| देखा जाए तो यह बिमारी काफी गंभीर है| शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण आसानी से देखे और समझे जा सकते हैं। आज हम इन्हीं लक्षणों के बारे में जानेंगे, ताकि आप समझ सकें की कहीं आपको भी हीमोग्लोबिन की कमी तो नहीं है |

  1. हर वक्त थकान होना

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण खून में ऑक्सीज़न की कमी होने लगती है, जिससे हम थोड़ा सा काम करने में ही थक जाते हैं, या बिना कुछ किए ही हमें हमेशा सुस्ती रहती है। हमेशा बिमार दिखना, बहुत ज़्यादा नींद आना भी इसके लक्षण हो सकते हैं। हीमोग्लोबिन की कमी से आँखों के सामने अँधेरा छाना, चक्कर आना और कभी कभी बेहोशी तक हो सकती है।

2. त्वचा में पीलापन

जब किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है तो उसके शरीर का रंग पीला दिखने लगता है ,साथ ही उनके नाखूनों का रंग भी पीला या सफेद हो जाता है। आँखों में भी पीलापन आना हीमोग्लोबिन की कमी का मुख्य लक्षण होता है।

3. महिलाओं के मासिक धर्म में बदलाव

महिलाओं के शरीर में जब हीमोग्लोबिन कम होने लगता है तो उनके मासिक धर्म में अनियमित होने लगता है| पीरियड्स या तो नहीं आते या जल्दी जल्दी होने लगते हैं। रक्त स्त्राव की कमी और पीरियड्स के समय बहुत ज़्यादा दर्द होना भी हीमोग्लोबिन की कमी से हो सकता है।

4. हाथ पैर ठंडे रहना

यदि आपके हाथ पैर हमेशा ठंडे रहते हैं, तो हो सकता है की आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो रही है। यदि  गर्मियों में भी यह समस्या बनी रहती है तो निश्चित ही आपको अपनी जाँच करवानी चाहिए।

5. स्वभाव में चिड़चिड़ापन

हीमोग्लोबिन की कमी से व्यक्ति के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने लगता है, वह बहुत चिड़चिड़ा और तनाव ग्रस्त रहने लगता है। बात बात में गुस्सा करना, रोने लगना, भावनात्मक रूप से कमज़ोर होना भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षणों को दर्शाता है। इन सबका असर पारिवारिक और समाजिक जीवन पर भी होने लगता है।

6. अजीब चीज़ों का शौक

कुछ लोग हीमोग्लोबिन की कमी के कारण मिट्टी ,छुईमिट्टी, मुल्तानी मिट्टी खाने लगते हैं। कुछ लोगों को तो कोयला खाते देखा जाता है। अधिकतर गर्भावस्था के समय महिलाएँ इस तरह की चीज़ें खाने लगती हैं, जिसे गर्भावस्था की सामान्य प्रक्रिया समझा जाता है, लेकिन यह उस समय उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का मुख्य लक्षण होता है।

7. अन्य लक्षण

हीमोग्लोबिन की कमी का एक और आम लक्षण है हृदय गति का अचानक ही तेज़ हो जाना है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण हाथ पैरों में दर्द,आँखों के नीचे काले घेरे होना, बालों का अचानक बहुत ज़्यादा झड़ना, नाखूनों में लकीरें दिखना, नाखून नों का कमज़ोर होना और टूटना भी हीमोग्लोबिन की कमी के आम लक्षण हैं।  हीमोग्लोबिन की कमी से जीभ में भी छाले होने लगते हैं।

वास्तव में शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का कारण हमारे खान पान में पोषक तत्वों की कमी है। अपने भोजन में बदलाव कर के हम इस कमी को आसानी से दूर कर सकते हैं। गर्भावस्था और स्तनपान करा रहीं महिलाओं को खाने पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आपको भी ऊपर बताए गए लक्षणों में से कुछ महसूस होता है तो अपने डॉक्टर की मदद लें । DocsApp भी आपको ऑनलाइन परामर्श देने के लिए हमेशा उपलब्ध है।

क्या आप जानते हैं कि DocsApp गोल्ड खरीदने पर आप साल भर में स्वास्थ्य सम्बन्धी खर्चों पर ₹5000 तक की बचत  कर सकते हैं ? DocsApp गोल्ड खरीदने पर आपको मिलते हैं पूरे 1 साल तक अनगिनत परामर्श 20 मेडिकल विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ, केवल ₹999 में !

Get new health guides by email

Expert-reviewed articles on symptoms, treatments, and prevention across every specialty.

Check your inbox for a confirmation link.That didn’t work. Check the email address and try again.