Login

जानिए नपुंसकता का इलाज !

पुरुषों के लिए बहुत ज़रूरी है वहाँ से सख्त होना | शायद आप मेरा मतलब समझ रहे होंगे | नपुंसकता पुरुषों में होने वाली गंभीर समस्याओं में से एक है | एक पुरुष के लिंग पर बहुत कुछ निर्भर करता है, या यूँ कहें कि सब कुछ निर्भर करता है | क्यों कि यदि आपका लिंग सख़्त नहीं होगा तो सैक्स का होना असंभव है|

हमेशा से ही नपुंसकता पुरुषों के लिए बेज़्ज़ती का कारण बनता आया है, इसलिए पुरुष इसके बारे में खुलकर किसी से बात करना पसंद नहीं करते, वे अकेले ही इससे चुपचाप लड़ते रहते हैं | आकड़ों के हिसाब से 40-70 साल की उम्र के 50% पुरुष अपने जीवन में कभी ना कभी नपुंसकता का अनुभव करते हैं|

नपुंसकता का एहसास मानसिक या शारीरिक कारणों से हो सकता है | मानसिक कारण जैसे कि- तनाव, घबराहट, डिप्रेशन, बेचैनी और शारीरिक कारण जैसे कि- हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, डायबिटीज, दिल के रोग आदि | कभी कभी सैक्स परफॉरमेंस के बारे में सोचकर घबराने से भी नपुंसकता का एहसास होता है, हालंकि ऐसे में यह अस्थायी होता है पर समय के साथ यह ठीक भी हो सकता है |

नपुंसकता आपके यौन जीवन में उथल पुथल मचा सकता है, लेकिन हर समस्या की तरह इस समस्या का भी उपाय मौजूद है | नीचे आप पढ़ेंगे कुछ ऐसे कायदे, जिन्हें आपको अपनी ज़िन्दगी में लाना ज़रूरी है और जिनकी मदद से आप शीघ्र पतन से छुटकारा पा सकते हैं |

नियमित व्यायाम : व्यायाम करने से आप मज़बूत और चुस्त बनते हैं | शोध बताते हैं कि पूरे हफ्ते में 75 घंटों की मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि आपके टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है | और आप शायद जानते ही होंगे कि पुरुषों में मुख्य सैक्स हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन ही होता है |

पौष्टिक आहार : अच्छा खान पान एक स्वस्थ जीवन का प्रतीक है | जब सम्पूर्ण भोजन खाएगें तभी तो आप स्वस्थ होंगे और शीघ्र पतन से छुटकारा पाने में भी मदद मिलेगी |

पैल्विक एक्सरसाइज : केगेल्स, पिलेट्स और योग आपकी पैल्विक मांसपेशियों को मज़बूत बनाने में सहायता कर सकते हें | पैल्विक मांसपेशियां मज़बूत होंगी तो आप ज़्यादा समय के सख्त रह पाएगें और बैडरूम में लम्बे टिकेंगे |

धूम्रपान छोड़ें : धूम्रपान लिंग के खड़े होने में बढ़ा डालता है, ज़्यादा धूम्रपान करने से आपके शरीर में रक्तसंचार धीमा हो जाता है और इसके कारण शरीर के अंगों तक रक्त धीमी गति से पहुँचता है | धूम्रपान करने वाले पुरुषों के लिंग तक रक्त तेज़ी से नहीं पहुँच पाता और इस वजह वे लिंग खड़ा करने में असमर्थ हो जाते हैं|

फोरप्ले है ज़रूरी : फोरप्ले का अपना ही मज़ा है | यह ना केवल आप दोनों को करीब लाता है बल्कि लिंग खड़ा करने में भी आपकी मदद करता है | अपने साथी से अपनी स्तिथि के बारे में बात करें और फोरप्ले पर अपना ध्यान लगाएं |

तनाव को रखिए दूर : तनाव आपके यौन जीवन पर भी असर डालता है | अगर आप तनाव से गुज़र रहे हैं तो लिंग को खड़ा करने में आपको परेशानी आ सकती है | इसलिए ज़रूरी है कि आप तनाव को खुद से दूर रखने की कोशिश करें |

नींद बहुत ज़रूरी है : अगर आप थके हुए हैं तो आपके लिंग को खड़ा करना आसान नहीं होगा | आपकी थकावट का कारण यदि आपकी अधूरी नींद है तो, हम आपको सलाह देंगे की आप रोज़ाना 7 घंटों की नींद ज़रूर लें |

विशेषज्ञ से बात करें : हर बिमारी की तरह यह भी एक शारीरिक समस्या है जिसका इलाज मुमकिन है | पर ऐसा तभी मुमकिन है जब आप खुलकर किसी से इसके बारे में बात करें | यौन विशेषज्ञ से बात करना इससे छुटकारा पाने के लिए ज़रूरी है | यौन विशेषज्ञ आपको इसका सही इलाज और तरीके बता सकते हैं | तो अब देर ना कीजिए |

क्या आप जानते हैं ? डॉक्सऐप गोल्ड खरीदने पर आप साल में ₹5000 तक बचा सकते हैं | डॉक्सऐप गोल्ड खरीदने पर केवल ₹999 में आपके पूरे परिवार को मिलेंगे अगले 1 साल तक 18 विभागों के विशेषज्ञों से अंगिनत परामर्श !

डॉक्सऐप!
आपके स्वास्थ के लिए सदा आपके साथ |

Get new health guides by email

Expert-reviewed articles on symptoms, treatments, and prevention across every specialty.

Check your inbox for a confirmation link.That didn’t work. Check the email address and try again.