
क्यों हैं कंडोम का इस्तेमाल ज़रूरी ?
Table of Contents
कंडोम का आविष्कार सन 1855 में हुआ , उससे पहले लोग परिवार नियोजन के लिए परेशान रहते थे | लेकिन अब जब आज हमारे पास कंडोम जैसा आविष्कार उपलब्ध है , तो अब हम उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते |
सोचिए की अगर एक दिन कंडोम दुकानों पर मिलना बंद हो जाए या फिर कंपनियां इसे बनाना ही बंद कर दें | क्या तब ही आपको कंडोम की अहमियत का एहसास होगा ?
ऐसा दिन हम सभी को ना देखना पड़े, इसलिए मैं आपको कंडोम के इस्तेमाल के फायदों से एक बार रूबरू कराना चाहूंगी |
१. इन्फेक्शन से बचाव
शायद आप नहीं जानते की यौन सम्बन्ध बनाते समय आपको इन्फेक्शन भी हो सकता है |
वर्ल्ड हेल्थ संस्था के हिसाब से दुनियाभर में रोज़ाना 10 लाख लोगों को यौन सम्बंधित इन्फेक्शन होता है | कंडोम का इस्तेमाल आपको इस तरह के इन्फेक्शन से बचाने में 98% तक कामियाब है | अब सोचना आपको है |
२. अनचाहे गर्भ से छुटकारा
हर बात में देरी ठीक नहीं , खासकर के असुरक्षित सैक्स के बाद तो बिलकुल नहीं | हर साल होने वाली 211 लाख प्रेगनेंसी में से 46 लाख अनचाही प्रेगनेंसी होती हैं | अनचाहा गर्भ आपको बहुत परेशान कर सकता है, शायद इतना जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते | तो परेशानी से बेहतर है सावधानी |
३. सैक्स का दुगना मज़ा
कंडोम ना सिर्फ आपके सुरक्षित सैक्स में सहायक है, बल्कि यह आपके अनुभव को ज़्यादा रोमांचक बनाता है | कंडोम के बहुत से प्रकार हैं, जिनमें से कुछ सिर्फ आपके अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए ही बनाए गए हैं | आजकल तो हर तरह के कंडोम उपलब्ध हैं | उम्मीद है की आप भी रोमांचक और सुरक्षित सैक्स ही चाहते हैं |
४. इस्तेमाल से नुक्सान नहीं
क्या कभी किसी सिपाही को अपने कवच से कोई नुक्सान होता है? आप समझ ही गए होंगे मेरा इशारा | कंडोम का प्रयोग अन्य सभी गर्भ निरोधक तरीकों से आसान और सेफ है | इनका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता |
पर हाँ इसके इस्तेमाल से पहले यह सुनिश्चित कर लें की आपको “लेटेक्स” से कोई एलर्जी नहीं है |
५. किफायती और आसानी से उपलब्ध
कंडोम की सबसे ख़ास बात यह है की यह हर जगह उपलब्ध है और इसकी कीमत हर किसी की जेब के लिए है | तीन कंडोम का एक पैक आपको 100 ₹ से भी कम में मिल सकता है |
इससे सस्ता और अच्छा कुछ और कहाँ ? आज ही खरीदिए और इसका इस्तेमाल कीजिए |
याद रखिए ज़िन्दगी में सही समय पर सही फैसला लेना ही समझदारी है |
खुश रहिए | स्वस्थ रहिए |